रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ आज रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा में आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ जिस में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी सदस्य श्रीमती यामिनी तिवारी जिंदल ग्रुप से प्रदीप टंडन जी के मुख्य अतिथि में हुआ सर्व प्रथम दीप प्रज्वल कर के कार्यक्रम की शुरुआत हुई उस के बाद मुख्य अतिथि का स्वागत पैरा एथलेटिक्स के अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा सचिव डीकेश टंडन उपाध्यक्ष प्रशांत रघुवंशी ने पुष्प गुच्छ दे कर किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी जी का स्वागत पैरा एथलेटिक्स के अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा ने किया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मीनल चौबे ने कहा कि आप सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में आए बहुत बड़ी बात है और उस से भी बड़ी बात इस प्रतियोगिता को करवाने वाले हमारे रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इस कार्यक्रम को करवाने का जो बीड़ा उठाया है वो कोई छोटी बात नहीं ऐसे कामों को वो हमेशा करते आए है मै उन को इस प्रतियोगिता के लिए बधाई देती हूं
उद्बोधन की अगली कड़ी में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महापौर जी इन खिलाड़ियों के लिए रायपुर में भी एक अच्छा ग्राउंड बनवाना हमारा इस के लिए सच्चा योगदान होगा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम सब लोगों को इन खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करना चाहिए जिस से यह के खिलाड़ी नेशनल खेलने जाए जिस से हमारे रायपुर सहित प्रदेश के खिलाड़ी आगे बढ़ कर राज्य का नाम रोशन करे भाषण के बाद फ्लैग होस्टिंग का मुख्य अतिथि यो ने पैरा एथलेटिक्स के झंडे फैलाकर वंदन किया और प्रतियोगिता का शुभारंभ किया आज वील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का खिलाड़ियों ने खेल कर एक नई ऊर्जा का संचार दर्शकों के बीच किया पहले खेलते हुए छत्तीसगढ़ टीम A के कप्तान पोषण ध्रुव ने अपनी टीम के साथ 120 रन की पारी खेली जिस के जवाब में छत्तीसगढ़ टीम B किसन रावत ने खिलाड़ियों के साथ 114 रन ही बना पाए ओर छत्तीसगढ़ टीम A 6 रन से विजेता बनीं जिस के बाद *रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* ने विजेता टीम को विक्ट्री ट्रॉफी दे कर सम्मान किया और दूसरी टीम को द्वितीय पुरस्कार दे कर सम्मानित किया जिस से दोनों टीम के खिलाड़ी बहुत ही उत्साहित दिखे और आगे भी इस प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करके हमेशा ऐसा ही हमारा उत्साह वर्धन हो तो हम एक न एक दिन नेशनल क्रिकेट में भी अपना परचम लहराएंगे ऐसा कहकर उन्होंने अपना उत्साह बताया।
आज प्रारंभ हुई प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ियों का शाम तक रजिस्ट्रेशन हुआ और लगातार पैरा एथलीट संगठन के बैनर तले आयोजित होने वाली 16वीं प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज करने कांकेर अभनपुर बिलासपुर मुंगेली मंदिर हसौद महासमुंद रायगढ़ बसना सरायपाली पिथौरा जांजगीर चंपा बेमेतरा दुर्ग राजनांदगांव कवर्धा चांपा कोरबा राजनादगांव पेंड्रा मरवाही बेमेतरा लवन बलौदाबाजार कसडोल नगरी सिहावा धमतरी गरियाबंद राजिम मगरलोड पलारी जोरा पिरदा सहित रायपुर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ से खिलाड़ीयो का आना लगातार जारी है और सभी खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन के साथ ही टीशर्ट और बैच दे कर स्वागत किया गया जिस से खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर है ।
सभी खिलाड़ियों के रुकने खाने की अच्छी व्यवस्था टीम ने की है जिस से उन को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सभी खिलाड़ियों से अच्छा खेलने ओर आगे बढ़ने हेतु शुभकामना दी।






