Home आरंग हर घर तिरंगा अभियान के तहत् 200 तिरंगा वितरण

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् 200 तिरंगा वितरण

63
0

आरंग(विश्व परिवार)। बुधवार को नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् हर घर तिरंगा अभियान के तहत 200 से अधिक तिरंगे का वितरण किया। वहीं फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया गत वर्ष भी 250 से अधिक तिरंगे झंडे वितरण कर लोगों को अपने अपने घरों में लगाने अपील किए थे। वहीं इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के व्यवसायियों, स्कूली बच्चों तथा अलग अलग मुहल्ले वासियों को तिरंगा भेंटकर अपने अपने घरों में लगाने अपील किये है।इसी कड़ी में मंगलवार को सीआरपीएफ के जवानों के साथ तिरंगा बाइक रैली में भाग लेते हुए स्कूली बच्चों व लोगों को तिरंगा वितरण किया था। जिससे कि लोगों में राष्ट्रीयता की भावना और तिरंगा के प्रति जागरूकता व सम्मान की भावना बढ़े। वहीं फाउंडेशन की इस पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here