छत्तीसगढ़रायपुर

किडनी क्विज़ कॉन्टेस्ट में देशभर के 24 टीमों की टक्कर, AIIMS रायपुर रहा अव्वल

रायपुर (विश्व परिवार)। एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल , रायपुर द्वारा वर्ल्ड किडनी डे के अवसर पर ‘KQ Battle 4.0 – इंटर-स्टेट किडनी क्विज़ कॉन्टेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रायपुर में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों से मेडिकल छात्र-छात्राए ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया, जो देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों का प्रतिनिधि कर रहे थे। प्रतियोगिता का उद्देश्य नेफ्रोलॉजी (किडनी रोग विज्ञान) के क्षेत्र में ज्ञानवर्धन, प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना और युवा डॉक्टरों के बीच अकादमिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम का संचालन और मार्गदर्शन* वरिष्ठ विशेषज्ञों डॉ सुनील धर्मानी (क्लिनिकल लीड एवं सीनियर कंसल्टेंट, नेफ्रोलॉजी विभाग) डॉ प्रदीप शर्मा (सीनियर कंसल्टेंट, क्रिटिकल केयर मेडिसिन), डॉ अजय मिश्रा (कंसलटेंट इमरजेंसी मेडिसिन), डॉ प्रणिता धर्मानी, डॉ प्रशांत, डॉ अंजलि एवं डॉ स्वप्निल कटारिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बतौर जज डॉ देवप्रिया लकड़ा एचओडी मेडिसिन मेकहरा रायपुर, डॉ परवेज़ कमाल वरिष्ठ चिकित्सक रायपुर एवं डॉ एस के गोयल वरिष्ठ चिकित्सक रायपुर द्वारा अपना कार्यापन किया गया ।
क्विज में जितने वाले प्रथम स्थान पर एम्स रायपुर से डॉ योगप्रिया, डॉ निहिलन दूसरे स्थान पर जीएमसी नागपुर से डॉ राजेश रमेश भांड, डॉ आयुष एम सिक्ची और तीसरे स्थान पर सिम्स बिलासपुर से डॉ अद्रि सिखर पाल, डॉ बुरहानुद्दीन फ़िदवी कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किडनी रोगों, उपचार पद्धतियों और नवीनतम चिकित्सा शोध से जुड़े प्रश्नों में अपनी उत्कृष्ट जानकारी का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ा।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक प्रतियोगिताएं चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सीखने और उत्कृष्टता को बढ़ावा देती हैं तथा युवा डॉक्टरों को विशेषज्ञता की दिशा में प्रेरित करती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts