Home राजस्थान जैन मिलन राघौगढ़ द्वारा 25 वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया

जैन मिलन राघौगढ़ द्वारा 25 वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया

27
0

राघौगढ़(विश्व परिवार)। जैन समाज के दस लक्षण पर्व के पावन अवसर पर जैन मिलन राघौगढ़ द्वारा जैन समाज के प्रतिभावान छात्रों का छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार जैन, विशेष अतिथि पंडित संजय शास्त्री बजरंगगढ़ गुना, भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जैन समाज राघौगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक भारिल्य, सिंघई ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर लेसांशु जैन थे। अध्यक्षता जैन मिलन राघौगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जैन ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत में मंगलाचरण से हुआ। मुख्य अतिथि विजय कुमार जैन ने अपने संबोधन में जानकारी दी राघौगढ़ में सन 1990 में सेवानिवृत शिक्षक सिंघई नेमीचंद जैन ने पारमार्थिक ट्रस्ट का गठन किया। इस ट्रस्ट के माध्यम से विशेष रूप से विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान किया जाता है यह प्रतिभा सम्मान समारोह सिंघई नेमीचंद जैन परमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग से स्वर्गीय डॉक्टर विनोद कुमार जैन की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया है। शाखा मंत्री विकास कुमार जैन ने जैन मिलन राघौगढ़ की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया जैन मिलन राघौगढ़ द्वारा इस वर्ष दो वाटर कूलर श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं संत सुधा सागर धाम पर आम जनता को शीतल जल उपलब्ध कराने लगाए गए हैं। जुलाई माह में संत सुधा सागर धाम पर पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण किया गया। बरसात के मौसम में पक्षियों को आहार के लिए धन राशि एकत्रित कर जुलाई एवं अगस्त माह में मंदिर की छत पर पक्षियों को दाना डाला गया। आपने बताया प्रतिभा सम्मान समारोह में राघौगढ़ नगर सहित, साडा कॉलोनी एवं जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रतिभावान कुल 55 छात्र- छात्राओं को सिंघई नेमीचंद जैन ट्रस्ट की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जैन मिलन के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार जैन, कार्यक्रम संयोजक रुपेश चौधरी, युवा जैन मिलन के अध्यक्ष आकाश जैन, उपाध्यक्ष राजा चौधरी, मंत्री मनीष जैन आमल्या, कोषाध्यक्ष संजय जैन रेशू,कार्यक्रम सह संयोजक रविंद्र जैन शिक्षक, राजीव जैन शिक्षक, हर्ष जैन, जैन मिलन के वरिष्ठ सदस्य अनिल कुमार भारिल्य, विनय कुमार आकाश बिल्डिंग, पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ठेकेदार, संजीव कुमार जैन पूर्व पार्षद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुभाष चंद्र चौधरी, प्रमोद कुमार चौधरी महिला जैन मिलन की उपाध्यक्ष सुनीता जैन आमल्या, वरिष्ठ सदस्य अनीता जैन, विजय देवी जैन कुशल जैन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here