छत्तीसगढ़रायपुर

305 लीटर महुआ शराब और 1050 किलो लाहन जब्त,5 आरोपी जेल भेजे गए

रायपुर (विश्व परिवार)। रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त आबकारी के मार्गदर्शन में बीते दो-तीन दिनों में 6 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर 305.200 लीटर महुआ शराब और 1050 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 1,13,540 रुपये है।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम लोहरसिंग से देवराज टंडन के पास से 6 लीटर और जकेला से शेख नसीरूद्दीन के कब्जे से 6 लीटर शराब बरामद हुई। कोतरारोड थाना अंतर्गत ग्राम कुरमापाली से राजकुमार चौहान के पास से 12 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। वहीं तमनार क्षेत्र के ग्राम लालपुर से अजय राठिया के पास से 15 लीटर और आमघाट से अमित एक्का के कब्जे से 9.200 लीटर शराब बरामद हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इसके साथ ही आबकारी टीम ने अवैध भट्ठियों पर भी कार्रवाई करते हुए चक्रधर नगर के भगोरा नाला और पुसौर के कसाईपाली नाला किनारे दबिश देकर भारी मात्रा में शराब और लाहन जब्त किया। उक्त मामलों में आरोपियों की तलाश जारी है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

5 आरोपी जेल भेजे गए

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts