बलौदाबाजार (विश्व परिवार)। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने रिटर्न के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने नामक फर्जी कंपनी बनाकर 10-12% प्रतिमाह गारंटीड रिटर्न देने का झूठा प्रलोभन दिया और लोगों से कुल 8,06,640 की रकम जमा करवाई।
प्रार्थी रामचंद्र वस्त्रकर, निवासी श्याम कॉलोनी बलौदाबाजार, ने शिकायत दर्ज कराई कि 23 जुलाई 2025 से 19 अक्टूबर 2025 के बीच आरोपियों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर उनसे उक्त राशि निवेश करवाई। आरोपियों ने यह भी दावा किया कि जमा राशि पर प्रतिदिन 12त्न के हिसाब से ग्रोथ हो रही है और बाद में पैसा निकाला जा सकता है। जब प्रार्थी ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया और अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए।
मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 307/2025 धारा 318(4), 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना प्रभारी एवं साइबर सेल की टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर जांच आगे बढ़ाई। जांच में पता चला कि आरोपियों ने राजस्थान से ठगी का पूरा नेटवर्क संचालित किया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि एक आरोपी अजमेर, राजस्थान के एक अन्य धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय कारागार अजमेर में निरुद्ध है। न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत पुलिस टीम ने राजस्थान से चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वीआईपी कंपनी के माध्यम से अधिक रिटर्न का झांसा देकर ठगी करना स्वीकार किया। 13 फरवरी 2026 को चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी ङ्कढ्ढक्क ट्रेड कंपनी द्वारा धोखाधड़ी की गई हो तो वह तत्काल थाना सिटी कोतवाली या साइबर सेल में संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल समद (60 वर्ष), निवासी किशनगढ़, राजस्थान, लोकेश चौधरी (26 वर्ष), निवासी किशनगढ़, राजस्थान, कैलाश चौधरी (26 वर्ष), निवासी जिला जयपुर ग्रामीण, राजस्थान, धीरज गट्टानी (25 वर्ष), निवासी कुचामन सिटी, राजस्थान है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।





