- 70वाँ रेल सप्ताह समारोह 2025 (मंडल रेल प्रबंधक स्तर रेल सेवा पुरस्कार) समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले रायपुर मंडल के कर्मचारी मंडल रेल प्रबंधक दयानंद द्वारा सम्मानित
रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर द्वारा आज दिनांक 25 फरवरी, 2025 को उल्लास अधिकारी क्लब, शिवनाथ रेल विहार, डब्ल्यू.आर.एस कॉलोनी, रायपुर में 70वाँ रेल सप्ताह समारोह (मंडल रेल प्रबंधक स्तर)- 2025 मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद के आतिथ्य में आयोजित किया गया ।
भारत में पहली बार रेल का शुभारंभ 16 अप्रैल 1853 में मुम्बई से थाणे के मध्य रेल चलाकर की गई थी। इस ऐतिहासिक घटना की याद में रेल मंत्रालय सहित सभी क्षेत्रीय रेलवे, वर्कशॉप, यूनिटों एवं मंडलों में प्रति वर्ष रेल सेवा पुरस्कार मनाया जाता है। 70वाँ रेल सप्ताह समारोह 2025 में रेल कर्मचारियों को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया। 70वाँ रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद का स्वागत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल गर्ग द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्लोक उच्चारण एवं दीप प्रज्वलित कर इस समारोह का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग ने स्वागत संबोधन में कठिन परिश्रम, लगन और निष्ठा की बदौलत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को बधाई दी।
मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने अपने उदबोधन में कहा कि भारतीय रेल नेटवर्क, टीम वर्क का श्रेष्ठ उदाहरण है। इस वृहत प्रणाली को गतिमान रखने में रेलवे के सभी विभार्गों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस पारस्परिक सामंजस्य एवं सहयोग के बिना इस रेल तंत्र को सुचारू रूप से चलाना संभव नहीं है। अपनी स्थापना के बाद से ही रायपुर मंडल लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है।
आगे और भी उल्लेखनीय प्रगति करते हुए रायपुर मंडल रिकार्ड कायम करने है।प्रतिवर्ष नया कीर्तिमान रचना है। सभी उपलब्धियों का श्रेय हमारे अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन एवं कर्मचारियों के कठिन परिश्रम को जाता है। हम इसी सेवा भावना एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते रहेंगे। साथ ही अन्य कर्मचारियों को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया ।
70 वॉ रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए 33 कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार एवं 27 विभागीय शील्ड पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही साथ कार्यरत स्वच्छता कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया। रेल कर्मियों द्वारा तैयार किये गये रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। पुरस्कार वितरण के पश्चात् सहायक कार्मिक अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती शिखा सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल, रायपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं समस्त यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित रेल कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
70 व रेल सेवा पुरस्कार 2025 में रायपुर रेल मंडल के विभागों को दक्षता अवार्ड शील्ड दिया गया जिसमें
वाणिज्य विभाग को
(1) बेस्ट रेलवे स्टेशन (मेजर) -दुर्ग रेलवे स्टेशन,
(2) बेस्ट रेलवे स्टेशन (माइनर) – भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन,
परिचालन विभाग को
(1) बेस्ट स्टेशन यूनिट- दाधापारा
(2) बेस्ट कंट्रोल यूनिट – प्लानिंग सेल,
इंजीनियरिंग विभाग को
(1) बेस्ट एसएससी पी- वे डिपो – भाटापारा
(2) बेस्ट एसएससी वर्कस डिपो – बालोद
मेडिकल डिपार्टमेंट को
(1) बेस्ट रेलवे हॉस्पिटल बीएमवाय- भिलाई
(2) बेस्ट हेल्थ यूनिट -दल्लीराजहरा
संकेत एवं दूरसंचार विभाग को
(1) बेस्ट एसएससी सिगनल डिपो -भिलाई
(2) बेस्ट एसएससी टेलीकॉम डिपो -रायपुर
मैकेनिकल विभाग को
(1) बेस्ट डीएलएस सेक्शन -एलएसआर इलेक्ट्रिकल सेक्शन
(2) बेस्ट एसएससी कैरिज & वेगन डिपो- भिलाई
इलेक्ट्रिकल जनरल विभाग को
(1) बेस्ट एसएससी इलेक्ट्रिकल जनरल डिपॉ- दुर्ग
इलेक्ट्रिकल टीआरडी विभाग को
(1) बेस्ट एसएससी टीआरडी डिपो – भाटापारा
इलेक्ट्रिकल टीआरएस विभाग को
(1) बेस्ट ईएलएस सेक्शन – ई-1 सेक्शन
(2) बेस्ट मेमू सेक्शन – मैकेनिकल मेमू सेक्शन
इलेक्ट्रिकल परिचालक विभाग को
(1) बेस्ट क्रू लॉबी – भाटापारा लॉबी बेस्ट करू
(2) बेस्ट क्रू रनिंग रूम – बीएमवाय रनिंग रूम
सरंक्षा विभाग को
(1) बेस्ट सेफ्टी कंप्लीट डिपो- पीपीयार्ड भिलाई
(2) बेस्ट सेफ्टी कंप्लीट शेड- टीआरएस शेड भिलाई
सुरक्षा विभाग को
(1) बेस्ट आरपीएफ पोस्ट – रायपुर पोस्ट,
अकाउंट्स डिपार्मेंट को
(1) बेस्ट सेक्शन – पेंशन सेक्शन –
राजभाषा विभाग को
(1) बेस्ट राजभाषा कंप्लीट डिपार्मेंट – वाणिज्य विभाग
कार्मिक विभाग को
(1) बेस्ट सेक्शन- कॉन्फिडेंशियल सेक्शन
(2) बेस्ट रेलवे इंस्टिट्यूट- रेलवे इंस्टिट्यूट भिलाई
गति शक्ति यूनिट को
(1) बेस्ट एग्जीक्यूटेड प्रोजेक्ट- कंस्ट्रक्शन का आरयूबी- 442 (सुपेला गेट)
स्टोर विभाग को
(1) बेस्ट सेक्शन स्टोर- जनरल सेक्शन -सीनियर डीएमएम ऑफिस रायपुर






