Home राजनीति कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के बिगड़े बोल: गोंडी में बोले- लखमा जीतेगा,...

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के बिगड़े बोल: गोंडी में बोले- लखमा जीतेगा, नरेंद्र मोदी मरेगा

67
0

ग्रामीणों को EVM में वोट डालने दी जानकारी
गोंडी बोली में मोदी पर विवादित बयान दिया
बस्‍तर से कांग्रेस प्रत्‍याशी हैं कवासी लखमा

(विश्व परिवार)-छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्‍याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
वहीं आरोप प्रत्‍योराप का दौर भी जारी है, लेकिन कवासी लखमा के एक बयान से छत्‍तीसगढ़ की सियासत में बवाल मच गया है।
बस्‍तर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा हमेशा विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब कवासी से अपने विवादित भाषा की मर्यादा ही तोड़ दी है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्‍पणी की है।उन्‍होंने क्षेत्रीय गोंडी बोली में कहा कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर। इसका हिंदी में मतलब बताया जा रहा है कि कवासी लखमा जीतेगा, नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्‍म, राम-राम।

 चुनावी चौपाल में विवादित बयान
कवासी लखमा बीजापुर जिले के कुटरू में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। यहां उन्‍होंने दिनभर प्रचार किया। इसके बाद वे शाम को वापस लौट रहे थे।
इस दौरान नैमेड गांव में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। वहीं चुनावी चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों से उन्‍होंने वोट देने की अपील की।
इस दौरान वहीं उन्‍होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था लखमा जीतेगा, मोदी मरेगा। इसका वीडियो किसी ने बना लिया और वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि वीडियो दो दिन पुराना है।

 गोंडी में बोले- लखमा जीतोड़, मोदी ढोलतोर

क्षेत्रीय बोली गोंडी में कवासी  चुनावी चौपाल के दौरान ग्रामीणों को बता रहे थे कि, EVM मशीन में उन्हें कैसे वोट देना पड़ेगा। वह वीडियो में पहले हंसी-मजाक वाले अंदाज में बोलते हैं। इसके बाद फिर गोंडी बोली में बोलने लगते हैं, इस दौरान गोंडी वोली में कहते हैं- कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर, खेल खत्म राम-राम।
इससे पहले भी लखमा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।
कवासी लखमा का पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें वे कुटरू में ही ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
इस वीडियो में भी वह कह रहे थे कि टीन खदान से पुलिस को तीर-धनुष मारकर भगाओ। लखमा के इन विवादित बयान से भी छत्‍तीसगढ़ की सियासत में बवाल मच गया था।

6 बार के विधायक हैं लखमा

कवासी लखमा कोंटा विधानसभा सीट से 6 बार के विधायक हैं। इस बार कांग्रेस पार्टी ने लखमा को बस्तर सीट से लोकसभा उम्‍मीदवार बनाया है।
वे पहली बार लोकसभा चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने बीजेपी के उम्‍मीदवार महेश कश्यप हैं। दोनों के बीच कड़ी टक्‍कर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here