Home कांकेर डिप्टी सीएम महतारी मन ले पुछिस, कतका पईसा मिलिस

डिप्टी सीएम महतारी मन ले पुछिस, कतका पईसा मिलिस

67
0

कांकेर(विश्व परिवार) – कांकेर लोकसभा के खिसोरा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं स्थानीय महिलाओं ने भी डिप्टी सीएम का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान डिप्टी सीएम ने महिलाओं के साथ संवाद किया। उनसे महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी ली। गांव की महिलाओं ने खुशी जताते हुए बताया कि भाजपा ने पीएम मोदी की गारंटी को पूरा किया है। महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त 3 अप्रैल को मिल गया। जबकि कांग्रेस ने वादा करके भी नहीं दिया। इस बार फिर से भाजपा को चुनेंगे।

वहीं उपमुख्यमंत्री ने एक बुजुर्ग किसान से भी चर्चा की। किसान ने बताया कि धान खरीदी 3100 रुपए में की जा रही है। इससे गरीब किसानों का मान बढ़ा है। अंतर की राशि भी एकमुश्त दी गई। दो साल का बोनस भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here