Home रायपुर महाराष्ट्र मंडल और एसडीवी स्टाफ ने ली शत- प्रतिशत मतदान करने की...

महाराष्ट्र मंडल और एसडीवी स्टाफ ने ली शत- प्रतिशत मतदान करने की शपथ

58
0

रायपुर(विश्व परिवार)– लोकसभा चुनाव 2024 में शत- प्रतिशत मतदान करने और इसके लिए दूसरों को प्रेरित करने की महाराष्ट्र मंडल के स्टाफ ने शपथ ली। निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे अभियान और महिला व बाल विकास विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को महाराष्ट्र मंडल, दिव्यांग बालिका विकास गृह, मेस प्रकल्प और संत ज्ञानेश्वर स्कूल (एसडीवी) के समस्त स्टाफ ने उत्साह के साथ भाग लिया।
एसडीवी के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि शत- प्रतिशत मतदान को लेकर सुबह 10:30 बजे सभी शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया। उन्हें किसी भी चुनाव में एक- एक मत का महत्व भी समझाया गया।
महाराष्ट्र मंडल की लेखा प्रबंधक बीएन नायडू के अनुसार महाराष्ट्र मंडल परिसर में सभी कर्मचारियों ने शत- प्रतिशत निष्पक्ष मतदान करने की शपथ ली। वहीं सभी ने इस बात का संकल्प लिया कि वे अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य दीपक किरवईवाले, महाराष्ट्र नाट्य मंडल के सचिव प्रसन्न निमोणकर और निर्देशक अनिल श्रीराम कालेले विशेष रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here