Home उत्तरप्रदेश यूपी की इस लोकसभा सीट पर आखि‍री बार अम‍िताभ बच्‍चन ने दिलाई...

यूपी की इस लोकसभा सीट पर आखि‍री बार अम‍िताभ बच्‍चन ने दिलाई थी जीत… 40 साल से हार का सामना कर रही कांग्रेस ने अब इस चेहरे पर लगाया दांव

49
0

नई द‍िल्‍ली(विश्व परिवार)लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीत‍िक दल अपने-अपने प्रत्‍याशि‍यों का एलान कर रहे हैं। कांग्रेस ने इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री व सांसद रेवती रमण सिंह के बेटे उज्जवल रमण सिंह को मैदान में उतारा है।

बता दें, इलाहाबाद सीट से कांग्रेस 40 वर्ष से लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाई है। यहां से फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन ने 1984 में कांग्रेस को जीत दिलाई थी। कांग्रेस ने अब उज्जवल रमण सिंह पर दांव खेला है।

उज्जवल रमण सिंह प्रयागराज की करछना विधानसभा सीट से दो बार विधायक भी रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के पियूष रंजन निषाद ने 9328 मतों से हराया था। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से ही कयास थे कि कांग्रेस इलाहाबाद से उज्जवल को प्रत्याशी बना सकती है। रव‍िवार को कांग्रेस ने उनके नाम की घोषणा भी कर दी।

भाजपा ने नीरज त्र‍िपाठी को बनाया प्रत्‍याशी

भाजपा ने इस सीट पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

सपा छोड़कर कांग्रेस में शाम‍िल हुए थे उज्जवल रमण सिंह

उज्जवल रमण सिंह ने दो अप्रैल को समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। उज्जवल रमण अखिलेश यादव सरकार में मंत्री व बीज विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के हिस्से में आई 17 में से पार्टी ने 15 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब अमेठी व रायबरेली की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here