Home रायगढ़ शोभा यात्रा के बाद कचरा गाड़ी में ले गए भगवान राम की...

शोभा यात्रा के बाद कचरा गाड़ी में ले गए भगवान राम की फोटो, नगर निगम पर फूटा बजरंगदल का गुस्सा, घेराव कर की कार्रवाई की मांग

56
0

रायगढ़(विश्व परिवार)– जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान शहरभर में भगवान राम की फोटो लगी बैनर लगाया गया था, वहीं सोभा यात्रा संपन्न होने के पश्चात नगर निगम द्वारा पोस्टर हटाने की कार्यवाही की गई। लेकिन निगम की इस कार्यवाही के बाद से बजरंगदल में काफी रोष देखने को मिला, इसकी वजह है कचरे की गाड़ी में भगवान राम के पोस्टर को डालकर ले जाना। इसके बाद बजरंग दल ने रायगढ़ नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, इस दौरान दर्जनों की संख्या में बजरंगदल के कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे और निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं निगम पर भगवान राम का का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सम्बंधित अधिकारीयों से माफी  मांगने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही चेतावनी दी की जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वे नगर निगम का घेराव करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here