Home रायपुर उत्तर विधानसभा के वार्डो में घर घर दस्तक देते जनसंपर्क किया पूर्व...

उत्तर विधानसभा के वार्डो में घर घर दस्तक देते जनसंपर्क किया पूर्व विधायक जुनेजा. शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे रहे मौजूद

55
0

रायपुर(विश्व परिवार)– लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रचार प्रसार में तेजी देखी जा रही है। इसी कड़ी में रायपुर उत्तर विधानसभा में पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा एवं शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में राजीव गांधी वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, रमण मंदिर वार्ड, शहीद हेमू कालाणी वार्ड में लोगों के घर पर दस्तक देकर कांग्रेस की गारंटी योजना को बताया। इस दौरान श्री जूनेजा ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर निम्न वर्ग के सभी महिलाओं को हर महीने 8333/रु.देगी । शहर अध्यक्ष श्री दुबे ने भी लोगों को पर्ची देते हुऐ उन्हें जागरूक किया। दौरे में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद जसबीर ढिल्लन, वरिष्ठ नेता संजय पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनी, पूर्व एल्डरमैन सुनील भुवाल,छाया पार्षद रमेश यादव,वार्ड अध्यक्ष चितरंगा साहू, महेंद्र सेन, गौतम यादव,कमल धृतलहरे सहित कांग्रेस के अन्य समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here