Home बलौदाबाजार रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को...

रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को बलौदाबाजार में जनसंपर्क अभियान के दौरान पत्रकारों से भी मुलाकात की

51
0

बलौदाबाजार(विश्व परिवार)– पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। देश में मूलभूत अधोसंरचना विकास पर तेजी से काम किया जा रहा है। भाजपा के लिए राजनीति से बढ़कर राष्ट्रीय नीति है। आगामी लोकसभा चुनाव देश की समृद्धि का चुनाव है। यह भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने वाला चुनाव है। ये नए भारत के निर्माण का चुनाव है। ऐसे में यहां के एक-एक नागरिक की भूमिका अहम है। बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में देश के हर एक नागरिक को भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, जिला प्रभारी मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केशरवानी, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक जैन, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा रितेश श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम सोनी, खोड़सराम कश्यप, योगेश वर्मा, राहुल सोनी, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here