Home तेलंगाना ‘जब तक जिंदा हूं धर्म पर मुसलमानों को नहीं दूंगा आरक्षण,’ तेलंगाना...

‘जब तक जिंदा हूं धर्म पर मुसलमानों को नहीं दूंगा आरक्षण,’ तेलंगाना में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

31
0
  • पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने फ्री स्पीच पर ताला लगाया।
  • जब तक जिंदा हूं नहीं दूंगा आरक्षण- पीएम मोदी
  • कांग्रेस का संविधान से कोई लेना देना नहीं है।

तेलंगाना(विश्व परिवार)– धर्म के आधार पर आरक्षण मुद्दा अब गरमाता जा रहा है। इसपर सियासी बयानबाजी जमकर हो रही है। वहीं गुवाहटी से पीसी के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने इस बात को उठाया था। उन्होंने कहा था कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां-वहां धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश हो रही हैं।

पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना

चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं। पीएम ने मंचों से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संविधान के नाम पर देश को मुर्ख बनाने निकले हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि देश का पहला संविधान संशोधन उनकी दादी के पिता जी, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था और वो सब फ्री स्पीच पर ताला लगाने वाला था।

उसके बाद उन्होंने मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला सुधार करने की कोशिश की थी। संविधान के प्रति ये कांग्रेस की भावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here