Home जयपुर   वरकेवलज्ञान उद्योत किया…….मनाया जैन धर्म के  बीसवें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का ज्ञान...

वरकेवलज्ञान उद्योत किया…….मनाया जैन धर्म के  बीसवें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का ज्ञान कल्याणक महोत्सव-

50
0

जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनायेंगे आज- पूजा अर्चना के होगें विशेष आयोजन 

जयपुर(विश्व परिवार)– जैन धर्म के बीसवें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का ज्ञान कल्याणक गुरुवार, 02 मई को भक्तिभाव से मनाया गया। वहीं भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव शुक्रवार  3 मई को भक्ति भाव से मनाया जाएगा ।
राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री  विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में
पूजा अर्चना के विशेष आयोजन होगें  । प्रातः अभिषेक, शांतिधारा के बाद पूजा अर्चना की जावेगी। पूजा के दौरान जन्म व तप कल्याणक श्लोक का उच्चारण करते हुए अर्घ्य चढाये जायेगे।
श्री जैन के मुताबिक आगरा रोड पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी, मोती सिंह भोमियो का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर चौबीस महाराज, कल्याण नगर के श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, वाटिका के मुनिसुव्रतनाथ नवग्रह दिगम्बर जैन मंदिर, महल योजना के श्री मुनिसुव्रत नाथ दिगम्बर जैन मंदिर तथा
सांगानेर के संघीजी दिगम्बर जैन मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन होगें।
राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के  प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के
मुताबिक गुरुवार को आयोजित ज्ञान कल्याणक महोत्सव में प्रातः भगवान मुनिसुब्रतनाथ के अभिषेक के बाद विश्व में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए श्री जी की शांतिधारा की गई। तत्पश्चात भगवान मुनिसुब्रतनाथ की अष्ट द्रव्य से पूजा अर्चना की गई।पूजा के दौरान ज्ञान कल्याणक श्लोक –
“वरकेवलज्ञान उद्योत किया,नवमी वयसाख वदी सुखिया। घनि मोहनिशाभनि मोखमगा,हम पूजि चहैं भवसिन्धु थगा।।” का सामूहिक उच्चारण करते हुए जयकारों के साथ ज्ञान कल्याणक अर्घ्य चढाया गया। महाआरती से समापन हुआ।
श्री जैन ने बताया कि शुक्रवार को शहर के 225 से अधिक जैन मंदिरों में भगवान मुनिसुव्रतनाथ के ज्ञान, जन्म और तप कल्याणक महोत्सव मनाये जायेगें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here