Home उत्तरप्रदेश सिंधिया के पक्ष में प्रचार करने अशोक नगर पहुंचे यूपी के सीएम...

सिंधिया के पक्ष में प्रचार करने अशोक नगर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

71
0

अशोकनगर(विश्व परिवार)- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के सिलसिले में शनिवार को अशोकनगर पहुंचे। वह यहां गुना सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के मंच पर योगी आदित्यनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद हैं।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ विमान से भोपाल पहुंचे, जहां स्टेट हैंगर पर मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव के प्रभारी महेंद्र सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनकी अगवानी की। कुछ देर रुकने के बाद वह वीडी शर्मा के साथ अशोकनगर रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here