Home ओडिसा छग के भाजपा-कांग्रेस नेता अब ओड़िशा का संभालेंगे कमान, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री,...

छग के भाजपा-कांग्रेस नेता अब ओड़िशा का संभालेंगे कमान, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

48
0

ओड़िशा(विश्व परिवार)– छत्तीसगढ़ का चुनाव कल खत्म हो गया। अब छत्तीसगढ़ के भाजपा और कांग्रेस नेता ओडिशा में अपनी ताकत लगायेंगे। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री की आज ओड़िशा में सभा होगी, तो वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओड़िशा में प्रचार की कमान संभालेंगे।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अब ओड़िशा के 4 दिवसीय चुनावी दौरे पर जा रहे हैं। 8 मई से लेकर 11 मई तक कोरापुट, रायगड़ा, गुनपुर,जैपुर, कोटपाड़ में बैठकें और स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वो रोड शो और चुनावी सभाएं लेंगे।वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज ओडिशा जायेंगे। सुबह 11 बजे ओडिशा के लिए मुख्यमंत्री रवाना होंगे। ओडिशा में आज सीएम की दो सभाएं होंगी। वो कोरापुट जिले के कोटपाड़ा के अलावे नवरंगपुर जिले के उमरकोट में भी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भी आज ओडिशा दौरा है। ओडिशा के नुआपाड़ा में उप मुख्यमंत्री अरूण साव धुंआधार प्रचार करेंगे। नुआपाड़ा जिले में 6 जनसभा को उपमुख्यमंत्री अरूण साव संबोधित करेंगे। रायपुर से नुआपाड़ा के लिए  रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here