Home रायपुर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की तैयारियां

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की तैयारियां

54
0
  • बिरगांव ब्राह्मण समाज द्वारा   
बिरगांव(विश्व परिवार)- प्रांतीय अंखड ब्राह्मण समाज बिरगांव ईकाई की आम बैठक सुर्यो कोचिंग सेंटर प्रांगण बिरगांव में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री मती भारती किरण शर्मा दिशानिर्देश पर पं. हेमलाल शर्मा ने की। बैठक में बिरगांव नगर-निगम क्षेत्र सहित ग्राम उरला, सरोरा, अछोली, रावांभठा, उरकुरा , भनपुरी, गोंदवारा क्षेत्र के ब्राह्मण प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 12 मई दिन रविवार  को  आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम पूरी श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को श्रद्धाभाव से मनाने हेतु विभिन्न क्रियाशील समितियों का गठन किया गया एवं जिला रायपुर सहित छ.ग प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित भगवान श्री परशुराम जी के अनन्य भक्तों एवं धर्मावलंबियों को भावपूर्ण आमंत्रण प्रस्तुत करते हुए आह्वान किया गया कि कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा भगवान श्री परशुराम जी के आशीर्वाद के भागीदार बने। पं.मेघराज तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 12 मई   दिन रविवार अक्षय तृतीय के उपलक्ष्य पर भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव पर दोपहर तीन बजे सगुन मैरिज पैलेस मेन रोड बिरगांव से भगवान भोलेनाथ  मनोकामना  मंदिर तक एवं वापिस सगुन मैरिज पैलेस शोभा यात्रा  का आयोजन किया जाएगा।
दोपहर 3 बजे से श्री गणेश भगवान श्री परशुराम पुजा  एवं  एक जोड़ी वैवाहिक  कार्यक्रम एवं आदर्श विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न होगा  प्रांगण में स्थित भगवान श्री परशुराम जी के समक्ष में सगुन मैरिज पैलेस में आयोजित होगा। उसके बाद सायं साढ़े पांच बजे से सात बजे शाम तक अथिति उद्बोधन  संध्या एवं विशेष शोभायात्रा  प्रवचन कार्यक्रम आयोजित होगा। तत्त्पश्चात भंडारा प्रसाद कार्यक्रम प्रभु ईच्छा तक आयोजित होगा। बैठक में प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज बिरगांव  इकाई के अध्यक्ष पं.हेमलाल शर्मा, नारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, चंद्र किरण पाठक महासचिव बंसत शर्मा, मुख्य संरक्षक नान्हूधरदीवान,  कोषाध्यक्ष, सुर्याकान्त शर्मा, प्रधान युवा प्रकोष्ठ, विपिन तिवारी, कौशल शर्मा , जय प्रकाश दिवान , राजेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, पंकज शर्मा, विजय शर्मा, विमल शर्मा, विकास शर्मा, मोहन लाल शर्मा, , श्री प्रेमलता शर्मा , श्रीमतिसत्यवती पाण्डेय, श्रीमतीरेखा तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here