Home रायपुर श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी का गठन...

श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध अध्यक्ष बने यशवंत जैन

74
0

रायपुर(विश्व परिवार)– श्री दिगंबर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट कार्यकारिणी के निर्विरोध अध्यक्ष यशवंत जैन घोषित किए गए। मालवीय रोड स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के चुनाव रविवार को होने थे। कार्यकारिणी के 5 पदों पर हुए इस चुनाव में दो पैनल ने भाग लिया था। इसमें से महावीर ज्ञान विद्या संघ के प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। इससे चुनाव अधिकारियों ने श्री आदिनाथ विद्या सेवा संघ के यशवंत को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। वहीं कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्रद्धेय जैन, लोकेश चंद्रकांत जैन और नीरज जैन को सौंपी गई है। इसके अलावा सचिव सुजीत कुमार जैन, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार जैन, सहसचिव अनूप आशीष जैन और विजय कुमार जैन नियुक्ति किए गए। नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंदिर में पूजा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here