Home रायपुर अब तक 112 नक्सली ढेर, 375 ने किया सरेंडर, 153 अरेस्ट; अमित...

अब तक 112 नक्सली ढेर, 375 ने किया सरेंडर, 153 अरेस्ट; अमित शाह ने की तारीफ, साय बोले- जारी रहेगी लड़ाई

66
0
रायपुर(विश्व परिवार)– छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन पर गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद केवल साढ़े चार महीने के अंदर ही 112 नक्सली मारे गए हैं। वहीं करीब 375 नक्सलियों ने सरेंडर किया है और 153 नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं। पांच महीने में अभियान को जबर्दस्त सफलता मिली है। ये इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है।
गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि अब प्रदेश के तीन से चार जिलों में ही नक्सली बचे हैं। आगामी 2-3 वर्षों में देश नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा। कांग्रेस की ओर से इसे फेक एनकाउंटर कहे जाने पर गोस्वामी तुलसीदास के एक दोहे का उदाहरण देते हुए कहा कि जिसका बुरा समय आता है, भगवान सबसे पहले उसकी मति हर लेता है।
ज्ञात हो कि देश में भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है। मात्र साढ़े चार महीने की सरकार में नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है। गिरफ्तार भी किये गये हैं। कई नकस्ली सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here