Home रायपुर देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर संस्कार भारती द्वारा निशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता

देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर संस्कार भारती द्वारा निशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता

51
0
  • संस्कार भारती द्वारा निशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 31 मई को

रायपुर(विश्व परिवार) |  पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती पर संस्कार भारती रायपुर द्वारा स्कूली बच्चों व नवोदित कलाकारो के लिए निः शुल्क जिला स्तरीय ” चित्रकला प्रतियोगिता ” का आयोजन 31 मई सुबह 9.30 बजे से 11.30. बजे तक, वृंदावन हाल , सिविल लाइंस रायपुर में आयोजित होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 4 वर्गो में आयोजित होगी जिसमें किसी भी आयु के प्रतिभागी सम्मिलित हो सकते हैं।
ग्रुप (A) कक्षा नर्सरी से कक्षा 3.
विषय- रंग भरो।

ग्रुप (B) कक्षा 4 से कक्षा 8.
ग्रुप (C) कक्षा 9 से कक्षा 12.
ग्रुप (D) महाविद्यालयीन स्तर.
विषय- देवी अहिल्या के जीवन प्रसंग पर आधारित चित्र।

नोट – प्रतिभागी किसी भी माध्यम / रंग संयोजन में चित्र निर्माण कर सकते है। विषय से हटकर चित्रों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से ड्राइंग शीट प्रदान की जावेगी, शेष सामग्री प्रतिभागियों को स्वयं लेकर आना आवश्यक है। प्रत्येक समूह के विजेता प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रथम , द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा व सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

संपर्क सूत्र – डॉ. पुरषोत्तम चंद्राकर ( अध्यक्ष – संस्कार भारती रायपुर) 92291 12203.
भोजराज धनगर (कार्यक्रम संयोजक/ चित्रकला विधा प्रमुख संस्कार भारती रायपुर)9770160468.

उक्त जानकारी संस्कार भारती रायपुर के अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने दी एवं सभी से भाग लेने का निवेदन किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here