Home रायपुर पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल को 11वीं पुण्यतिथि पर पूर्व...

पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल को 11वीं पुण्यतिथि पर पूर्व मन्त्री श्री अमितेश शुक्ल

62
0

रायपुर(विश्व परिवार) | छग पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य श्री कुमार मेनन, श्री सुन्दर लाल जोगी, पूर्व पार्षदों ने दी श्रद्धांजलि0 रायपुर – आज पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल को उनकी 11 वीं पुण्यतिथि पर राजधानी शहर में नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने नगर निगम उद्यान परिसर स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त आयोजन में पहुंचकर मुख्य रूप से प्रदेश के पूर्व मन्त्री श्री अमितेश शुक्ल, छग पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य श्री कुमार मेनन, श्री सुन्दर लाल जोगी, पूर्व पार्षद श्री रियाज अहमद, श्री मनोज कन्दोई सहित नगर के गणमान्य जनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों ने मूर्ति स्थल पर पहुंचकर पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल को उनकी 11 पुण्यतिथि पर सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here