Home छत्तीसगढ़ खैरागढ़ में प्रियंका ने की बड़ी घोषणा, समर्थन मूल्य पर तिवरा खरीदेगी...

खैरागढ़ में प्रियंका ने की बड़ी घोषणा, समर्थन मूल्य पर तिवरा खरीदेगी सरकार, समूह की महिलाओं का कर्जा माफ

60
0

खैरागढ़ (विश्व परिवार)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जालबांधा खैरागढ़ में जनसभा काे संबोधित कर रही है। सरकार बनते ही राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। राज्य के परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी की जाएगी। छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएंगे। राज्य के सभी 6,000(लगभग) शासकीय हायर सेकेंड्री एवं हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में क्रमशः अपग्रेड करेंगे। फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना कर ग्रामीण औद्योगिक केंद्र की स्थापना कर ग्रामीण औद्योगिक केंद्र की संख्या 300 से बढ़ाकर 1000 करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here