Home रायपुर जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद दल ने महापौर एजाज ढेबर के...

जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद दल ने महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ खोला मोर्चा, नगाड़ा और थाली बजा कर किया अनोखा प्रदर्शन

43
0

रायपुर(विश्व परिवार) | नगर निगम में जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद दल ने महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर में पानी की समस्या से त्रस्त भाजपा पार्षदों ने महापौर के कक्ष के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

नेता प्रतिपक्ष मिनल चौबे ने भाजपा पार्षद दल के साथ मिलकर महापौर को कुम्भकर्ण निद्रा से जगाने के लिए अनोखा प्रदर्शन किया। सभी पार्षद नगाड़ा और थाली बजाकर शहर में जल संकट की गंभीर समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे थे।

शहर के सभी वार्डों में पानी की किल्लत की वजह से जनता परेशान है, और इसी को लेकर भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी और पुलिस जवान मौके पर मौजूद थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here