Home पंडरिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए 5...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए 5 निःशुल्क एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

46
0

पंडरिया(विश्व परिवार) | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए पांच निःशुल्क एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का आयोजन भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा किया गया, जिससे इस संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क एम्बुलेंस की संख्या अब बढ़कर आठ हो गई है।

यह योजना पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल पर शुरू की गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन आपातकालीन चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप और विधायक पुरन्दर मिश्रा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here