Home रायपुर CM विष्णुदेव साय कैबिनेट के साथ अयोध्या के लिए रवाना, कहा -प्रभु...

CM विष्णुदेव साय कैबिनेट के साथ अयोध्या के लिए रवाना, कहा -प्रभु श्री राम के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना करूंगा

36
0

रायपुर(विश्व परिवार) । छत्तीसगढ़ का पूरा मंत्रिमंडल आज अयोध्या जा रहा है। CM विष्णु देव साय ने कहा कि, भांचा राम के दर्शन करने हम जा रहे हैं। मुख्यमंत्री इस मौके पर माता शबरी की धरती कहे जाने वाले शिवरीनारायण से बेर फल से भरी टोकरी भी उपहार के रूप में रामलला को भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट करेंगे।उल्लेखनीय है कि प्रभु श्रीराम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के जूठे बेर खाये थे। यह ननिहाल से अपने भांचा राम को भेंट होगी। उल्लेखनीय है कि प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था। माता शबरी के जूठे बेर की कहानी रामायण की सबसे मर्मस्पर्शी कहानियों में से एक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here