Home रायपुर निगम ने अभियान चलाकर निगम क्षेत्र में 73 आवारा मवेशियों को सड़को...

निगम ने अभियान चलाकर निगम क्षेत्र में 73 आवारा मवेशियों को सड़को से पकड़कर गौठान भेजा

37
0

रायपुर(विश्व परिवार) | माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा निर्देश अनुरूप रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी 10 जोनो द्वारा सड़क मार्गों में काउकेचर एवं विशेष टीम के श्रमवीरो की सहायता से आवारा मवेशियों की धरपकड़ करने अभियान सतत निरंतर जारी है। अभियान के तहत आज जोन 1 की टीम द्वारा 12, जोन 4 ने 8 जोन 6 की टीम ने 3 आवारा मवेशियों की धरपकड़ कर उन्हें गोकुल नगर गौठान में छोडा। जोन 7 ने 3. जोन 8 ने 6, जोन 9 ने 24 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की। जोन 10 से 17 आवारा मवेशियों की धरपकड़ काउकेचर वाहन एवं विशेष टीम की श्रमवीरों की सहयोग से करते हुए उन्हें गोकुल नगर गौठान छोड़ा। आज अभियान के तहत जोनों की काऊकैचर टीमों ने कुल 73 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की सआवारा मवेशियों की धरपकड़ का अभियान सतत निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here