Home रायपुर BJP के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का जाना अत्यंत दुःखद :मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

BJP के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का जाना अत्यंत दुःखद :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

44
0

रायपुर(विश्व परिवार)। CM विष्णुदेव साय ने कहा,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष,राज्यसभा सांसद के रूप में अपना जीवन जनसेवा में व्यतीत किया। वे वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रहे। छत्तीसगढ़ से भी उनका विशेष जुड़ाव रहा। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों,शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
बीजेपी नेता प्रभात झा ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली.वह बीजेपी के कई कई अहम पदों पर रहे थे. दिल्ली,पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी भी रहे थे। बीजेपी ने प्रभात झा के पार्थिव शव का अंतिम संस्कार बिहार में उनके पैतृक गांव में होगा.उन्हें विशेष विमान से आज शाम ले बिहार के सीतामढ़ी ले जाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभा चुके प्रभात झा का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनकी पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए बिहार या मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा.उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सहित बीजेपी के नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here