Home ललितपुर निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया भगवान पारसनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव

निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया भगवान पारसनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव

40
0

मोक्ष सप्तमी पर हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान।
ललितपुर(विश्व परिवार)। दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि सहित तालबेहट के दोनों जैन मंदिरों में जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया गया। सुबह से ही भारी संख्या में धर्माबिलंबियों ने मंदिर पहुंचकर अभिषेक शांतिधारा पूजन विधान में प्रतिभाग कर पुण्यार्जन किया एवं भक्ति भाव के साथ निर्वाण लाडू समर्पित किया।
दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में मुख्य कार्यक्रम दोपहर की बेला में संपन्न हुए। पं. विनोद जैन शास्त्री बबीना के नेतृत्व में वार्षिक कलशाभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें ध्वजारोहण, भगवान पारसनाथ स्वामी का मस्तिकाभिषेक, शांतिधारा, महाआरती एवं निर्वाण लाडू चढ़ाकर मोक्ष कल्याणक मनाया। जिसमें क्षेत्र प्रबंध समिति एवं निकटवर्ती सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा।
सिद्ध क्षेत्र पावागिरि प्रबंध कार्यकारिणी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न।
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र पावागिरि की प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव 27 जुलाई को निर्विघ्न संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी एडवोकेट नीरज मोदी की अध्यक्षता में मुख्य आतिथि पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने ज्ञानचंद्र जैन पुरा अध्यक्ष, जयकुमार जैन कन्धारी मंत्री, उत्तम चंद्र भाड़रा कोषाध्यक्ष, अमन जैन व विशाल जैन पवा उपाध्यक्ष, विकास भंडारी संयुक्त मंत्री, आकाश चौधरी उपमंत्री, विनोद वैरागी प्रचार मंत्री एवं ऑडिटर पंकज भंडारी व अजय जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य मोदी देवेंद्र जैन बसार, प्रीतेश जैन पवैया, कमलेश जैन सिर्सी, अनिल जैन चौधरी, अभिषेक मिठ्या, आदेश जैन गेवरा, निर्मल कुमार, सोनल जैन, अमित कुमार, अरविन्द जैन को पद की गरिमा एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी एवं सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये। पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा जहाँ विज्ञान समाप्त होता है वहाँ आध्यात्म शुरू होता है, सभी खोजें जैन दर्शन से ही शुरू होती हैं। सभी पदाधिकारी तन्मयता से क्षेत्र के विकास के साथ शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास कर जैन दर्शन को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सह चुनाव अधिकारी अरविन्द जैन जमादार ने कहा किसी कार्य को सफल बनाने के लिये समिति में तालमेल बहुत जरुरी है जिसे हमेशा बनाये रखें। चुनाव अधिकारी नीरज मोदी एडवोकेट ने क्षेत्र के बहुमुखी विकास पर प्रकाश डालते हुए समिति के सराहनीय कार्यों को प्रशंसनीय बताया। इस मौक़े पर विशिष्ट अतिथि सह चुनाव अधिकारी अरविन्द जैन जमादार, महेंद्र जैन चूना, विनोद जैन ठेकेदार, चुनाव सहयोगी सुनील जैन आबू, पं. नितिन जैन, मनीष जैन मंगू, नीलेश सिंघई, अनिल जैन, स्वतंत्र इमलिया, जितेंद्र जैन चिल्लू, नीलेश खरे, अंकित बजाज गौरव, अजय जैन सर्वोदय आदि को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here