Home आरंग चरौदा में मना राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

चरौदा में मना राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

49
0

बच्चों को दिखाए चंद्रयान-3 का मॉडल
आरंग(विश्व परिवार)। शुक्रवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में शिक्षकों ने बच्चों को चंद्रयान-3 का मॉडल को प्रदर्शित कर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की जानकारी दिए। शिक्षकों ने बच्चों को 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाये जाने के कारणों को बताते हुए भारत में गत वर्ष हुए चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। साथ ही चंद्रयान-3 का माडल बनाकर प्रतीकात्मक रूप से चंद्रयान-3 का लैंडिंग होते हुए दिखाया गया।जो बच्चों के लिए बड़े ही आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही अंतरीक्ष व चंद्रयान-3 से संबंधित क्वीज प्रश्नोंत्तरी भी किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर संस्था प्रमुख के के परमाल, वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, अशोक कुमार चंद्राकर, सूर्यकांत चंद्राकर, दीनदयाल धीवर, डीलेश्वर साहू, शिक्षिका संगीता पाटले सहित बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here