Home दिल्ली झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में होंगे...

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल,दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

31
0

दिल्ली(विश्व परिवार)।  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। सोमवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर चंपई सोरेन की मुलाकात हुई।
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा भी इस मौके पर उपस्थित थे। रात 11.30 बजे हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जनाकारी साझा की, जिसमें यह बताया गया कि चंपई सोरेन रांची में 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे।दिल्ली में शाह से मुलाकात के दौरान चंपई के साथ उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन भी उपस्थित थे। इससे यह भी तय हो गया है कि बाबूलाल सोरेन भी भाजपा में शामिल होंगे। उनके भाजपा के टिकट पर विधासभा चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं हैं। चंपई सोरेन मंगलवार को दिल्ली से झारखंड लौटेंगे। बताया जा रहा है कि वह बुधवार 28 अगस्त को झामुमो और हेमंत मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे।
चंपाई सोरेन पिछले एक 10 दिनों से चर्चा में
बता दें कि हेमंत सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए झामुमो से बगावती सुर अपनाने के बाद चंपाई सोरेन पिछले एक 10 दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। पिछले हफ्ते तीन दिनों तक दिल्ली में कैंप करने के बाद वह झारखंड लौटे थे, तब भी उनके भाजपा में जाने को लेकर चर्चा तेज थी। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर चंपई ने अपमानित महसूस करने के कारण अपनी पुरानी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा से अलग होने की घोषणा की थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here