Home महासमुंद राज्यपाल रमेन डेका 30 अगस्त को महासमुंद प्रवास पर रहेंगे

राज्यपाल रमेन डेका 30 अगस्त को महासमुंद प्रवास पर रहेंगे

28
0

महासमुंद(विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का 30 अगस्त 2024 को महासमुंद आगमन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल डेका 30 अगस्त को महासमुंद व सिरपुर प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 10 .30 बजे रायपुर से रवाना होकर 11.30 बजे सर्किट हाउस महासमुंद पहुँचेंगे। दोपहर 12 बजे गवर्नर जिला पंचायत महासमुंद में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1.30 बजे वे वापस सर्किट हाउस पहुँचेंगे। राज्यपाल लंच के पश्चात दोपहर 2.30 बजे पुरातत्व नगरी सिरपुर रवाना होंगे। जहाँ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर सिरपुर भ्रमण करेंगे। श्री डेका शाम 4 बजे राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here