Home महासमुंद छत्तीसगढ़ में वन्दे भारत ट्रेन में पत्थरबजी,पार्षद के भाई समेत 5 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में वन्दे भारत ट्रेन में पत्थरबजी,पार्षद के भाई समेत 5 गिरफ्तार

28
0

महासमुंद(विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। सामने आई जानकारी के मु‍ताबिक 5 लोगों ने इस पत्थरबाजी में शामिल होकर ट्रेन के 3 कोच, C2-10, C4-1 और C9-78, के कांच फोड़ दिए हैं। रेलवे पुलिस ने इस घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पार्षद के भाई समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बागबहरा थाना क्षेत्र में हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन के दौरान हुई, जो 16 तारीख से चलने वाली थी। ट्रेन सुबह 7:10 बजे महासमुंद से रवाना हुई थी, और लगभग 9 बजे बागबहरा के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया।
रेलवे कोर्ट में पेश किए जाएंगे आरोपी
RPF पुलिस ने रेलवे एक्ट के तहत पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सभी को आज रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरपीएफ अधिकारी परवीन सिंह ने जानकारी दी कि वंदे भारत ट्रेन, जो 16 तारीख से नियमित रूप से चलने वाली थी, का उस दिन ट्रायल रन हो रहा था।
इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंक कर नुकसान पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बागबहरा के रहने वाले हैं आरोपी 
रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने वाले पांचों आरोपी बागबहरा के निवासी हैं। उनके नाम शिव कुमार बघेल, देवेंद्र कुमार, जीतू पांडे, सोनवानी और अर्जुन यादव बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इन्हें असामाजिक तत्व बताया है, जो क्षेत्र में अक्सर उपद्रव करते रहते हैं।
इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी उत्पात मचाने की शिकायतें आई हैं, और अब उनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here