Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यकारणी सदस्यों ने...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यकारणी सदस्यों ने की सौजन्य भेंट

198
0

रायपुर (विश्व परिवार) दिनांक 26 दिसम्बर, मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यकारणी सदस्यों ने सौजन्य भेट कर उन्हें मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन ने उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्रों को नई ऊर्जा मिलेगी व चहुमुखी प्रगति का विश्वास जताया। मुख्यमंत्री द्वारा एसोसिएशन को आश्वस्त करते हुए उद्योगों के हित के लिए हर संभव प्रयास किये जाने का भरोसा दिया एवं छ. ग. में औद्योगिक परिदृश्य एवं विकास पर चर्चा की। भेंट करने वालों में कार्यकारणी सदस्यो में श्री अश्विन गर्ग अध्यक्ष, श्री राजकुमार राठी उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद केजरीवाल, सहसचिव श्री नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री विवेक अरोरा, सदस्य श्री प्रदीप जैन जी उपस्थित रहे।
———-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here