Home हरियाणा रेवाड़ी में शाह बोले : जब तक संसद में भाजपा का एक...

रेवाड़ी में शाह बोले : जब तक संसद में भाजपा का एक भी सांसद है, तब तक कोई भी आरक्षण समाप्त नहीं कर सकता

16
0

रेवाड़ी(विश्व परिवार)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रेवाड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ये कांग्रेस हमेशा सेना का अपमान करती है। यही कांग्रेस पार्टी है जिसने सेना अध्यक्ष को गुंडा कहने का दुस्साहस किया था। कांग्रेस ने कभी सेना का सम्मान नहीं किया, उन्होंने भ्रांतियां फैलाने का काम किया। अभी एक भ्रांति फैला रहे हैं कि अग्निवीर से जो बच्चे वापस आएंगे उन्हें वैसे ही छोड़ दिया जाएगा… हरियाणा का एक भी अग्निवीर पेंशन वाली नौकरी के बिना नहीं रहेगा। ये भाजपा का वादा है। भारत सरकार और हरियाणा सरकार मिलकर जितने भी अग्निवीर आएंगे सभी को पक्की पेंशन वाली सरकार नौकरी देने का निर्णय पीएम मोदी ने लिया है।
शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा राहुल बाबा, विदेश जाकर कहते हैं कि हम ST-SC-OBC समुदाय का आरक्षण समाप्त कर देंगे। ये हम पर आरोप लगाते थे कि हम आरक्षण समाप्त करने वाले हैं और ​अमेरिका जाकर अंग्रेजी में बोलकर आए कि आरक्षण समाप्त कर देंगे। राहुल बाबा, कैसे समाप्त कर दोगे, सरकार हमारी है और मैं कह देता हूं कि जब तक संसद में भाजपा का एक भी सांसद है, तब तक आप आरक्षण समाप्त नहीं कर सकते हैं।
अमित शाह ने कहा राहुल बाबा को अभी किसी NGO ने पकड़ा दिया है कि MSP बोलने से वोट मिल जाएंगे। राहुल बाबा, MSP का फुलफॉर्म मालूम है आपको? खरीफ और रबी की फसल कौन सी है, क्या आपको मालूम है। पूरे देशभर में कांग्रेस की जो सरकारें चल रही हैं, MSP के नाम पर किसानों से झूठ बोलना बंद कीजिए। हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों से 24 फसलें MSP पर खरीद रही है। हरियाणा में कांग्रेस के नेता एक बार बता दें कि देश में आपकी कौन सी सरकार MSP पर 24 फसल खरीदती है?हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, कट, कमीशन और करप्शन से चलती थी। डीलर, दलाल और दामादों का राज चलता था। भाजपा सरकार में न डीलर बचे न ही दलाल बचे, दामाद का तो सवाल ही नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here