Home रायपुर अभिषेक मिश्रा बने किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

अभिषेक मिश्रा बने किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

20
0

रायपुर(विश्व परिवार)। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने अभिषेक मिश्रा को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें कि राजिम विधानसभा के छूरा इलाके के रहने वाले अभिषेक मिश्रा वर्तमान में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हैं और एमपी के चंबल संभाग के प्रभारी हैं। फिलहाल उन्हें छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के खाली पड़े अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा गया है।
इस नियुक्ति पर अभिषेक मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here