Home धर्म नवरात्रि में नवमी और दशहरे पर ये चीजें खरीदना शुभ, धन- धान्य...

नवरात्रि में नवमी और दशहरे पर ये चीजें खरीदना शुभ, धन- धान्य की कमी नहीं होती

24
0

Navratri 2024 Navami And Dussehra Shopping Muhurat:(विश्व परिवार)। वैदिक ज्योतिष में कुछ ऐसी तिथियों का वर्णन मिलता है, जिन पर कोई नई चीज खरीदना बेहद शुभ होता है। मतलब इन तिथियों पर खरीदने से आपके जीवन में सुख- समृद्धि आती है। यहां हम ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको नवमी और दशहरा तिथि पर खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही जीवन में धन- धान्य की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं नवरात्रि और दशहरा पर कौन सी चीज खरीदना शुभ होता है…
नवमी और दशहरे पर खरीदें नया वाहन
नवमी और दशहरे पर कोई भी नया वाहन खरीद सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में धन- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही वाहन खरीदने से वैभव और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
नवमी और दशहरे पर खरीदें नई प्रापर्टी
नवमी और दशहरे पर नई प्रापर्टी खरीदना मंगलकारी माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सभी भौतिक सुख बने रहते हैं।
पीतल का कलश खरीदना शुभ
पीतल का कलश खरीदना नवमी और दशहरा तिथि पर लाभप्रद माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार पीतल कलश पर कुबेर का वास होता है। इसलिए आपको नवमी पर पीतल का कलश खरीदना चाहिए, जिससे कि आपके घर में संपन्नता बनी रहेगी। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
खरीदें कामधेनु गाय
नवमी और दशहरे पर कामधेनु की मूर्ति धर लाना बेहद मंगलकारी माना जाता है। कामधेनु को मनोरथ पूरी करने वाली गाय कहा जाता है। मान्यता है कि अगर आपकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है या आपके पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, तो कामधेनु गाय की खरीदारी से आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही जीवन में सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं।
नवमी और दशहरे पर खरीदे शमी का पौधा
घर पर नवमी और दशहरे तिथि पर शमी का पौधा खरीदकर लाना चाहिए। मान्यता है शमी का पौधा घर लाने से धन की आवक बढ़ती है। साथ ही दरिद्रता दूर होती है। वहीं शमी के पेड़ का संबंध शनि देव से माना जाता है। इसलिए इस पौधे को घर लगाने से शनि देव की कृपा बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here