विदेश

ईरान को लेकर बदले ट्रंप के रुख, हमले की आशंकाओं के बीच जताया आभार

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर चर्चा में है। ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद हालात काफी गंभीर हो गए थे। इसी पृष्ठभूमि में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर सैन्य कार्रवाई की अटकलें तेज हो गई थीं। लेकिन अब ट्रंप के सुर अचानक बदले नजर आ रहे हैं।

हाल ही में ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए ईरान की सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि वह इस फैसले का सम्मान करते हैं, जिसमें ईरानी सरकार ने 800 से अधिक तय फांसी की सजाओं को रद्द कर दिया है। ट्रंप ने इसे सकारात्मक कदम बताते हुए आभार व्यक्त किया।

आखिर क्यों बदला ट्रंप का रुख?

हालांकि ट्रंप ने सीधे तौर पर अपने रुख में बदलाव की वजह नहीं बताई, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स कुछ और संकेत देती हैं। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब, कतर, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे मिडिल ईस्ट देशों की कूटनीतिक भूमिका इसमें अहम रही है।

इन देशों के अमेरिका और ईरान—दोनों के साथ अच्छे संबंध माने जाते हैं। माना जा रहा है कि इन देशों के कहने पर ही ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने से पीछे हटने का फैसला किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts