फिल्ममेकर करण जौहर के साथ अपनी जर्नी के बारे में शेयर किया. तीन दशकों से हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुकीं रानी मुखर्जी ने इस दौरान न सिर्फ अपने सफर को याद किया, बल्कि अपने करियर के सबसे चर्चित पहलुओं में से एक फिल्म 2005 में आई मूवी‘ब्लैक’ के लिए नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर भी खुलकर बात की.
रानी मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत किसी स्टारडम के सपने के साथ नहीं की थी. उन्होंने बताया कि आखिर कैसे वह एक्ट्रेस बनीं और 30 साल के सफर का पूरा किया.
मां के कहने पर एक्ट्रेस बनीं रानी मुखर्जी
रानी ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम अपनी मां के कहने पर रखा था. उन्होंने कहा, ‘मैंने एक्टर इसलिए बनना शुरू किया क्योंकि मेरी मां ने मुझसे ऐसा करने को कहा था. मुझे एहसास हुआ कि इस काम के जरिए मैं अपने माता-पिता को एक बेहतर जीवन दे सकती हूं और उन्हें खुश व आराम से देख सकती हूं… रानी ने यह भी माना कि उनके लिए परिवार हमेशा प्राथमिकता रहा है.





