खेल

ट्रॉफी चोर नकवी ही है विलेन; बांग्लादेश यूं नहीं कर रहा भारत में न खेलने की जिद, पाकिस्तान भर रहा कान

शेख हसीना के सत्ता परिवर्तन के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्ते खराब हो गए हैं. सिर्फ राजनीति ही नहीं, इसका असर क्रिकेट पर भी देखने को मिल रहा है. अगले महीने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप होना है, जिसमें बांग्लादेश को भारत में अपने मुकाबले खेलने हैं, लेकिन यूनुस राज में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया है. बीसीबी ने भारत में सुरक्षा कारणों का झूठा हवाला देते हुए बांग्लादेश के मुकाबले श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की, जिससे ICC से पूरी तरह खारिज कर दिया. बांग्लादेश पूरी तरह से पाकिस्तान के बहकावे में है. ऐसा लगता है कि पाकिस्तान ही उसके कान भर रहा है. कारण कि इस पूरे मसले पर पाकिस्तान का स्टैंड भी बांग्लादेश वाला ही है. बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप से खुद को अलग रखने का फैसला किया है. वह पाक के बहकावे में आकर ही ऐसा कर रहा है. कुछ लोग तो इसके पीछे ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी को ही विलेन मान रहे हैं. चलिए समझते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts