आपने इंटरनेशनल या घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाज को कई तरह से रन आउट होते देखा होगा, लेकिन रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान अभिमन्यु ईश्वरन कुछ इस तरीके से रनआउट हुए, जो शायद ही कभी किसी ने देखा हो. बंगाल की कप्तानी संभाल रहे अभिमन्यु के साथ सर्विसेज के खिलाफ मुकाबले में ऐसा हुआ. उनके पास फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 28वां सैकड़ा ठोकने का मौका था, लेकिन 81 रन पर उनकी पारी एक अजीबो-गरीब तरीके से रनआउट होने के चलते खत्म हो गई. ईश्वरन जिस तरह आउट हुए, बाद में उन्होंने इसे अपनी गलती माना.





