छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई में औद्योगिक हादसा, क्रेन ऑपरेटर की दबकर मौत

दुर्ग (विश्व परिवार)। जिले के भिलाई स्थित हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिसकोल कंपनी के प्लांट में काम के दौरान ओवरहेड क्रेन चला रहे एक मजदूर की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद प्लांट परिसर में हडक़ंप मच गया।
मृतक की पहचान लेखूराम कौशल (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रोजाना की तरह सुबह अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। जानकारी के मुताबिक, लेखूराम ओवरहेड क्रेन की मदद से भारी लोहे की प्लेटों को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर रहा था। क्रेन का संचालन वह स्वयं कर रहा था।
इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और भारी लोहे की प्लेटें फिसलकर सीधे उसके ऊपर आ गिरीं। प्लेटों के अत्यधिक वजन के कारण लेखूराम को गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं हादसे के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts