छत्तीसगढ़रायपुर

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जम्वाल और प्रदेश अध्यक्ष देव ने भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय गणतंत्र पर्व की 76वीं वर्षगाँठ पर राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय व एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
भारत का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रही है- किरण देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारा देश ‘अनेकता में एकता’ का जीवंत उदाहरण है। कश्मीर से कन्याकुमारी और पूर्व से पश्चिम तक, भारत एक अखंड सूत्र में बंधा हुआ है। विभिन्न धर्मों और समाजों के लोग यहाँ मिलकर त्योहार मनाते हैं, जो हमारे लोकतंत्र की असली ताकत है। सभी नागरिकों के बीच समभाव और समानता के महत्व को दोहराते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने राष्ट्र की प्रगति के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोते हैं। ये अवसर को राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम हैं। श्री देव ने कहा कि भारत का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रही है और हमारे सामूहिक प्रयासों से भारत पुनः ‘विश्व गुरु’ के पद को सुशोभित करेगा।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महिला आयोग सदस्य लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा, देवलाल ठाकुर, डॉ. किरण बघेल, उज्जवल दीपक, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts