- सराफा व्यापारियों ने कस्टम ड्यूटी हटाने की आवश्यकता बताई
- कैट और चेम्बर ने कहा कि आम लोगों को राहत दे सरकार
- किसानों, मजदूरा, गृहणियों को राहत देगी केन्द्र सरकार : भाजपा
रायपुर (विश्व परिवार)। केन्द्र शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट केन्द्रीय वित्त मंत्री सितारमण द्वारा एक अप्रैल को पेश किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नई रेल सेवाओं का विस्तार तथा कई आधुनिक निर्माण कार्य की मांग रखी है। वहीं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स ने जीएसटी में सुधार लाने तथा सराफा व्यवसायी संघ ने सोना, चांदी में कस्टम ड्यूटी हटाने की मांग की है। दवा विक्रेता संघ ने जीवन रक्षा दवाओं में कम लाने की अपेक्षा जताई है। इधर बजट आने के पहले गुटखा, तंबाखू और सिगरेट का रेट बढ़ गया है, जिससे धुम्रपान प्रेमी परेशान है।
छत्तीसगढ़ सांसदों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर वित्त विभाग में भेजा गया है। दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने बताया कि बेमेतरा पिछले कई वर्षों से रेल लाईन से नहीं जुड़ा है। यहां पर रेल यातायात सुविधा बढ़ाना चाहिए। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण तथा तांदुला से रविशंकर जलाशय को जोडऩे की मांग की है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी रेल सुविधाओं का विस्तार तथा रायपुर में रेलवे नेटवर्क बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने केन्द्र शासित योजनाओं के तहत केन्द्रांश की राशि अधिक से अधिक संख्या में देना चाहिए ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना, सडक़ योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले। उन्होंने मोदी की गारंटी को सफल बनाने के लिए बजट में बड़ी राशि देने की मांग की है।
सोने चांदी को कस्टम ड्यूटी से अलग रखने की सराफा व्यवसायियों की मांग
सराफा व्यवसायी संघ के प्रमुख हरक मालु ने सोना-चांदी को कस्टम ड्यूटी से माफ करने की मांग की है। इसके अलावा कानूनों पर भी रोक लगाने की मांग की है। कैट के अध्यक्ष अमर परवानी ने कहा कि सरकार ने पहले ही आयकर सीमा बढ़ा दी है। वहीं सतीष थौरानी ने कहा कि व्यापारियों को इस बजट में राहत दिया जाना चाहिए। उन्होंने मोबाइल, दो पहिया वाहनों सहित अन्य वाहनों में छूट देने की मांग की जा रही है तथा इलेक्ट्रिक वाहनों सब्सिडी बढ़ाने की मांग की गई है। भाजपा नेता अशोक बजाज ने कहा कि राज्य में किसानों के हितों के लिए कई कदम उठाए जाने चाहिए। किसान समृद्धि योजना फसल बीमा का लाभ अधिक से अधिक मिलना चाहिए, ताकि किसान खुश रहे। दवा विक्रेता संघ के अश्वनी विग ने वीपी, शुगर, कैंसर सहित अन्य बीमारियों की दवाईयां का मूल्य करने तथा अनेक उपकरणों के रेट कम करने पर बल दिया है।
गृहणियों ने कहा थाली हमारी सुरक्षित रहे
गृहणियों ने आम बजट पर कुकिंग गैंस पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। बजट में कुकिंग गैंस का रेट नहीं बढ़ाना चाहिए। अरहर दाल सहित अन्य कीमतों को स्थिर रखना चाहिए। इधर सरकार द्वारा गुटखा, गुड़ाखू, तंबाकु पर रेट बढ़ाये जाने के संकेत मिलते ही इसके रेट बढ़ गई है। इनकी कालाबाजारी भी जमकर हो रही है।





