छत्तीसगढ़

सक्ती ज़िले में विराट सोनार सम्मेलन ,स्वर्णकला बोर्ड गठन की मांग सोनार समाज द्वारा

सक्ती (विश्व परिवार)। दिनांक 01 फ़रवरी 2026 को सक्ती ज़िले में सोनार समाज स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निर्विकार वर्मा सोनी (DIG, SECL) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल सोनी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष मनहरण लाल सोनी ने की।
विशेष अतिथि के रूप में शिरीष सोनी (समाजसेवी, रायपुर), संजीव कुमार सोनी (राष्ट्रीय सचिव), युवा राष्ट्रीय महासचिव निखिल सोनी, अवनीश कुमार शेखर सोनी, ध्रुव सोनी (सचिव, सक्ती) उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष विद्याशंकर सोनी ने बताया कि सक्ती ज़िले में प्रदेश स्तरीय सोनार समाज स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने उद्बोधन में निर्विकार वर्मा जी ने कहा कि विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए तथा सोनार समाज के अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में चयनित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि OBC वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है, जिसका समाज को पूर्ण लाभ उठाना चाहिए। ध्रुव सोनी एवं अवनीश कुमार ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
राष्ट्रीय सचिव संजीव कुमार सोनी ने अपने उद्बोधन में सभी समाजजनों को माघी पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं तथा बालक भगवान अजमीद देव की जयकारा से कार्यक्रम को प्रेरित किया। उन्होंने समाजजनों से पच परिवार परिवर्तन, ट्रैफिक नियमों का पालन, नागरिक अनुशासन, वृक्षारोपण, प्लास्टिक त्याग तथा सोनार समाज के ज्वलंत मुद्दे स्वर्णकला बोर्ड के गठन हेतु शासन से शीघ्र कार्रवाई की माँग की। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में पूर्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा सोनार समाज से घोषणा की गई थी। स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु समाजसेवी संतोष सोनी ने शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग देने की बात कही एवं युवा संवाद पर विशेष जोर दिया।इस सम्मेलन में धमतरी, सक्ती एवं रायगढ़ से सोनार समाज के हजारों की संख्या में बच्चे, महिलाएँ एवं वृद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं-12वीं, खेल एवं नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विजय कुमार सोनी, परमेश्वर स्वर्णकार, नितिन सोनी, कमलेश्वर सोनी, संतोष सोनी एवं दुश्यंत सोनी द्वारा किया गया तथा सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर कृतज्ञता व्यक्त की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts