छत्तीसगढ़रायपुर

विधानसभा के बजट सत्र में लगी प्रश्नों झड़ी , गिरती कानून व्यवस्था, खजिन शराब माफिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर सरकार घेरेगा विपक्ष

रायपुर (विश्व परिवार)। विधानसभा के बजट सत्र के लिए प्रश्रों की झड़ी लगना शुरू हो गया है। विपक्ष द्वारा गिरती कानून व्यवस्था शराब, खनिज माफिया एवं गरियाबंद में हुई संप्रदायिक हिंसा सहित अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा सचिवालय द्वारा नई राजधानी में निर्मित विधानसभा भवन में प्रश्र लगाने का सिलसिलाशुरू हो गया है। जिसके चलते खनिज उर्जा, उद्योग, शिक्षा, आदिम जाति, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के प्रश्र लगना शुरू हो गए हैं। 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, पहले सप्ताह में बजट पेश किए जाने की संभावना है। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा विधानसभा सचिवालय को सूचना दे दी गई है। छत्तीसगढ़ का वर्ष 2026-27 का बजट करीब एक लाख 30 हजार करोड़ का होगा। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना विकास पर ध्यान दिया जाएगा।
विधानसभा का सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा, इसके पश्चात इस पर चर्चा होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्र के भार साधक विभागों से प्रश्रकाल की ओपनिंग होगी। इस सत्र में प्रश्रों के बाद ध्यानाकर्षण लगाए जाएंगे। प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा।
प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी। नेताप्रतिपक्ष कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायकों की बैठक शीघ्र बुलाई जाएगी। भाजपा विधायक दल की बैठक भी मुख्यमंत्री निवास में बुलाए जाने का विचार चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts