धर्म

प्राकृत संवर्धन पुरस्कार से सम्मानित हुए धरणेन्द्र जैन

जूनागढ़ (विश्व परिवार) केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली एवं प्राकृत भाषा विकास फाउंडेशन भारत के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्राकृत भाषा विद्वत संवाद का आयोजन गिरनार जी (जूनागढ़) में संपन्न हुआ। प्राकृताचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य में देश के 100 से भी अधिक प्रतिष्ठित विद्वानों ने भाग लेकर अपने आलेखों का वाचन किया। प्राकृत भाषा के प्रसार प्रसार, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए दिनांक 28 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक 8 सत्रों में प्राकृत भाषा विद्वत संवाद का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम में प्राकृत भाषा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री ऋषभ जी फौजदार एवं महामंत्री आशीष जैन आचार्य ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका प्रदान की। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निर्देशक लोकमान्य मिश्र जी की अध्यक्षता में समापन सत्र संपन्न हुआ । कार्यक्रम में प्राकृत भाषा फाउंडेशन के द्वारा पंडित धरणेन्द्र जैन शास्त्री उदयपुर को प्राकृत संवर्धन पुरस्कार से सम्मानित किया गया l

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts