छत्तीसगढ़रायपुर

राष्ट्रीय वेक्टर जनित फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 से 25 तक

  • 18 जिलों में प्रभावितों को दवा खिलाई जाएगी

रायपुर (विश्व परिवार)। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण जो केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष चलाया जाता है इसके तहत दस फरवरी से 25 फरवरी के मध्य फाइलेरिया एवं मलेरिया उन्मूलन अभियान छग के 18 जिलों में एक साथ चलाया जाएगा। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विमल कुमार राय ने दी।
राय ने पत्रकारवार्ता में बताया कि फाइलेरिया एवं मलेरिया के समस्य शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा पाई जाती है। इस वूचेरिया बैकॉप्टी एवं ब्रुजिया मलाई के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि फाइलेनिया रोग का फैलाव रात दस बजे के बाद होता है। इसमें सामान्य मनुष्य को क्यूलेक्स नामक माता मच्छर के काटने से होता है। उक्त रोग चार से पाच वर्ष बाद उचित इलाज नहीं मिलने पर हाथ पाव में तब्दील हो जाता है। डॉ. राय ने बताया कि रायपुर जिले में चार विकास खंड आरंग अभनपुर तिल्दा, धरसींवा एवं रायपुर के शहरीय क्षेत्रों में रामनगर गोगांव,हीरापुर, भनपुरी एवं बिरगंाव क्षेत्र में एमडीए किये जाना है। कार्यक्रम का लक्ष्य दवा खाने योग्य जनसंख्या १६१७५२४ रोगियों को दवा खिलानी है। उक्त जिले के लिए बड़ी टीम का गठन किया गया है जिनमें पूरे जिले में ६७९८ दवा खिलाने वाले दल ३३९९ क्षेत्र में लगाये जाएंगे। दवा की खुराग एक से दो वर्ष के बच्चे को डीईसी गोलीनहीं दी जाएगी। जबकि एलबेंडा जोल गोली 400 एमजी आदि खिलाई जाएगी। दो वर्ष से पांच वर्ष के बच्चे को 100 मिग्रा गोली दी जाएगी। जबकि एलबेंडा जोल गोली 400 मिग्रा दी जाएगी। 6 से 14 वर्ष के बच्चों को डीईसी गोली 200 मिग्रा और एलबेंडा जोल गोली 400 मिग्रा दी जाएगी। 15 वर्ष से अधिक बच्चे को डीईसी गोली 300 मिग्रा एंव एलबेंडा जोल एक गोली दी जाएगी।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मलेरिया अधिकारी ने बताया कि दस से 12 फरवरी के दौरान बूथ लगाकर दवा सेवन आंगनबाड़ी स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थानों में दी जाएगी। 13 से 22 फरवरी के मध्य घर घर भ्रमण कर सामूदायिक स्तर पर हर घर हर द्वार में दवा वितरण किया जाएगा। 23 से 25 के मध्य माफ अप राउंड के तहत छूटे हुए लोगों को दवा दी जाएगी। दस से 25 के मध्य एमडीए कार्नर में जिला चिकि त्सालय सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अन्य शहरी एवं निजी चिकित्सालय की ओपीडी बूथ लगाकर दवा सेवन मरीजों को कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts