छत्तीसगढ़रायपुर

मलकानगिरी जिले में रिक्लेमेशन कॉलोनी में कवासी लखमा का अस्थायी निवास

  • उनके घर से तीन किलोमीटर पर है, सत्र में शामिल होने मांगी अनुमति

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ओडिशा के मलकानगिरी जिले में रहने के लिए चले गए हैं। मलकानगिरी जिले में रिक्लेमेशन कॉलोनी में छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का अस्थायी निवास बन गई है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ को छोड़ दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शराब घोटाले के दो कथित मामलों के सिलसिले में राज्य से बाहर रहने का निर्देश दिए थे। जेल से रिहाई के बाद अब वह मलकानगिरी में रहेंगे।
कोर्ट ने बस्तर के कोंटा विधानसभा सीट क्षेत्र से पांच बार के आदिवासी विधायक कवासी लखमा को जमानत देते हुए उन्हें जांच लंबित रहने के दौरान छत्तीसगढ़ से बाहर रहने का निर्देश दिया है। मलकानगिरी में पहुंचने पर कोंटा विधायक का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस नेता श्रीनिवास राव ने बताया कि रिक्लेमेशन कॉलोनी में उनके लिए एक मकान किराये पर लिया गया है। कवासी लखमा ने मलकानगिरी को रहने के लिए क्यों चुना इस सवाल के जवाब ने उन्होंने कहा कि- ‘सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, मैंने उस अवधि के दौरान रहने के लिए मलकानगिरी को चुना है क्योंकि यहां की भाषा, परंपरा, संस्कृति और भोजन छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र से मिलते-जुलते हैं।
सुप्रीम कोर्ट से मिली थी जमानत
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राज्य पुलिस द्वारा अलग-अलग दर्ज किए गए शराब घोटाले के दो मामलों में कवासी लखमा को अंतरिम जमानत दी थी। कवासी लखमा को ईडी ने 15 जनवरी, 2025 को गिरफ्तार किया था और तब से वे न्यायिक हिरासत में थे। कांग्रेस नेता को चार फरवरी को रायपुर केंद्रीय जेल से रिहा किया गया था।
बजट सत्र के लिए मांगी अनुमति
कवासी लखमा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से बजट सत्र में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी है। उन्होंने एक आवेदन देकर अनुरोध किया है कि उन्हें सत्र में आने की अनुमति दी जाए। कोर्ट ने इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय पर सह छोड़ा है। सचिवालय से अभिमत लेकर वेू इस पर निर्णय लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts